Thursday, 14 December 2017

CM नीतीश की विकास समीक्षा यात्रा का दूसरा चरण स्थगित

CM नीतीश की विकास समीक्षा यात्रा का दूसरा चरण स्थगित
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विकास समीक्षा यात्रा के पहले चरण में उत्तर बिहार के जिलों के दौरे पर हैं. उन्होंने पूर्वी चंपारण से यात्रा की शुरुआत की और आज सीतामढ़ी में एक जनसभा को संबोधित किया, देर शाम वह मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे. इसी बीच खबर मिली है कि गुरु गोविंद सिंह के 351वें प्रकाश उत्सव के मद्देनजर उन्होंने अपनी दूसरे चरण की यात्रा को स्थगित कर दी है. बताया जा रहा है कि सीएम के दूसरे चरण की यात्रा की फिर से तिथि निर्धारित की जायेगी. जानकारी के मुताबिक 351वें प्रकाश पर्व पर होने वाले शुकराना समारोह की तैयारियों को देखते हुए इस यात्रा को स्थगित किया गया है. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home