Monday, 25 December 2017

असली उग्रवादी नेता हैं, इनके खिलाफ हो कार्रवाई : पप्पू यादव

असली उग्रवादी नेता हैं, इनके खिलाफ हो कार्रवाई : पप्पू यादव
पटना : जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने आज गया के इमामगंज में संकल्‍प और आजादी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नक्‍सली समस्‍या नेताओं की उपज और प्रशासनिक विफलता का परिणाम है. उन्‍होंने कहा कि नक्‍सली न देशद्रोही हैं और न उग्रवादी हैं. पप्पू यादव ने कहा, असली उग्रवदी राजनेता है. नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है.

सांसद पप्पू यादव ने नक्‍सली के नाम पर पुलिस व असामाजिक तत्‍वों की हिंसा के शिकार हुए 37 लोगों के आश्रितों को रैली के दौरान स्‍वरोजगार के लिए 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की. यह राशि चेक के माध्‍यम से दी गयी. पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मगध ज्ञान की भूमि है, महात्‍मा बुद्ध की तपस्‍थली है. लेकिन, नेताओं ने इसकी खूबसूरती को छीन ली है. सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरा इलाका रक्त रंजित हो गया है. पप्पू यादव ने कहा कि सामाजिक व राजनीतिक व्‍यवस्‍था भूख, गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी से लड़ने में नाकाम रही है. इसी कारण नक्‍सली आंदोलन को फैलने और जड़ जमाने का मौका मिला है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home