गुजरात में चुनाव प्रचार थमने के बाद पीएम मोदी का वादा, हम 1+1 = 11 करके दिखाएंगे

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार को खत्म हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चि करने के लिए कोई कसर तक नहीं छोड़ना चाहते हैं. यही वजह है कि धुआंधार चुनावी रैलियां करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार थमते ही ट्विटर का सहारा लिया और अपने ट्वीट के सहारे ही गुजरात की जनता से भावनात्मक अपील की. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार और गुजरात सरकार साथ मिलकर काम करेगी और इससे कई गुणा राज्य को मजबूती मिलेगी. यह एक और एक दो नहीं है, बल्कि ग्यारह है. हम मिलकर गुजरात को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे. यानी मोदी ने गुजरात से वादा किया कि वो एक और एक ग्यारह करके दिखाएंगे.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home