Monday, 1 January 2018

बिहार : ‘लालू को ठेस भी तो जदयू पर आरोप लगायेगा राजद’ : संजय सिंह

बिहार : ‘लालू को ठेस भी तो जदयू पर आरोप लगायेगा राजद’  : संजय सिंहसंजय सिंह ने राजद सुप्रीमो पर साधा निशाना 
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को कहीं ठेस भी लगेगी तो राजद के लोग आरोप लगायेंगे कि जदयू इसके पीछे साजिश कर रहा है. अब कहीं भी कुछ होगा तो राजद के लोगों को उसके लिए दोषी नीतीश कुमार को ही मानेंगे. 
 
लालू प्रसाद ने चारा घोटाला किया, वे जेल गये, उनके परिवार ने बेनामी संपत्ति बनायी, जांच एजेंसियां लालू परिवार की जांच कर रही है, उसका जिम्मेदार जदयू है. अभी तो लालू प्रसाद को जेल हुई, अभी सजा होनी बाकी है. 
 
सजा मिलेगी तो राजद के लोग कहेंगे कि ये जदयू की साजिश है, इसी कारण से सजा हुई है. जब उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा नहीं, तो विधायिका में भागीदारी क्यों है? उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर से पहले तक लालू प्रसाद सहित उनके परिवार और राजद नेताओं को कानून पर पूरी आस्था थी. 
 
सब कहते थे कि कानून न्याय करेगा. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home