बिहार में 3 सीटों पर उपचुनाव के लिए टिकट की मारामारी शुरू, सबसे ज्यादा एनडीए में खींचतान, पढ़ें
जानकारी के मुताबिक आयोग की तैयारी फरवरी में एक साथ लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव कराने की है. इसी उद्देश्य से आयोग ने गत 19 से 22 दिसंबर तक जहानाबाद और कैमूर जिले के रिटर्निंग ऑफिसर और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर और अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया था. जबकि 26 और 27 दिसंबर को अररिया लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए आयोग जिले के संबंधित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दे चुका है. इतना ही नहीं उपचुनाव को देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से शिक्षा विभाग, बिहार बोर्ड, इंटर काउंसिल और सीबीएसइ बोर्ड को पत्र लिखकर परीक्षा का कैलेंडर भी तलब किया गया था.
उपचुनाव को लेकर चुनाव क्षेत्रों में नेताओं का भ्रमण शुरू हो गया है. जानकारी की मानें, तो नेताजी अपने घर से निकलकर सुदूर देहात में जनता के संपर्क में हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर भी चुनाव को लेकर चर्चा जारी है. राजद की ओर से स्व. मुद्रिका सिंह यादव के पुत्र उदय यादव तथा सुदय यादव टिकट के दावेदार हैं. बताया जा रहा है कि लालू यादव जेल में हैं और इन में से एक को टिकट देने का फैसला वह कर सकते हैं, जिसके लिए पार्टी अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे को नियुक्त किया जायेगा. लालू तेजस्वी यादव को भी यह काम सौंप सकते हैं.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home