Sunday, 21 January 2018

सहायक प्रबंधक सहित 34 पर प्राथमिकी

Image result for corruptionकटिहार : राज्य खाद्य निगम कटिहार के तीनगछिया अवस्थित गोदाम से 21741 क्विंटल खाद्यान्न के गबन को लेकर राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक के बयान पर नगर थाने में अनाज की कालाबाजारी को लेकर 11 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 12 वाहन के मालिक व चालक समेत 23 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
 
प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है.  राज्य खाद्य निगम कटिहार के तीनगछिया अवस्थित गोदाम से एक षड्यंत्र के तहत सरकारी खाद्यान्न गबन का मामला प्रकाश में आया था. इसमें 21741 क्विंटल सरकारी अनाज के गबन की बात कही गयी थी.
 
उक्त मामले को लेकर डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर तीनगछिया स्थित चारों गोदाम का औचक निरीक्षण पांच जनवरी को किया गया. गोदाम में खाद्यान्न का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराने, खाद्यान्न के अस्त-व्यस्त रख रखाव के बाद उसके भौतिक सत्यापन कराने के पश्चात, उपरोक्त गोदाम में 21741 क्विंटल सरकारी अनाज कम पाया गया. इसे लेकर जिला प्रबंधक खाद्य निगम के बयान पर 11 लोगों को नामजद तथा 23 लोगों में वाहन मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. 
 
13532 क्विंटल चावल तथा 8209 क्विंटल गेहूं भंडारण में कम पाया गया
शहर के तीनगछिया बाजार समिति स्थित एसएफसी गोदाम में भारी मात्रा में अनाज भंडारण में गबन को लेकर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर राज्य खाद्य निगम कटिहार के प्रबंधक भारत भूषण गुप्ता ने मामले में जांच टीम का गठन कर जांच प्रारंभ की. इसमें एसएफसी गोदाम 
सहायक प्रबंधक सहित...
 
में अनाज भंडारण में कमी को देखते हुए राज्य खाद्य निगम के जिला सहायक प्रबंधक नील अरुण कुमार को प्रभार से हटा दिया गया. गोदाम प्रभारी हेमंत कुमार को बनाया गया. साथ ही भौतिक सत्यापन के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया गया. जांच के दौरान संधारित आंकड़ों के आलोक में गणना के उपरांत 13532 क्विंटल चावल तथा 8209 क्विंटल गेहूं कुल 21741 क्विंटल खाद्यान्न की कमी पायी गयी है. खाद्यान्न की इस भारी भरकम कमी से स्पष्ट है कि खाद्यान्न की चोरी या फिर गायब कर उसकी कालाबाजारी की गयी है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home