भाषण के दौरान लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप का टूटा मंच, बाल-बाल बचे
पटना : राजधानी पटना से सटे अथमलगोला धोकल राय के टोला में आज आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव को बाल-बाल बच गये. दरअसल, भाषण के दौरान ही पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव का मंच टूट गया. जिसके बाद मंच से सभी नेता गिर गये. हालांकि, तेजप्रताप यादव समेत मंच पर मौजूद सभी नेता हादसे में बाल-बाल बच गये.जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के लिए बना मंच उस वक्त टूट गया जब तेजप्रताप यादव के साथ अन्य नेता मंच पर ही मौजूद थे. कुछ ही देर में तेजप्रताप कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे. मंच के टूटने के बाद अफरातफरी मच गयी. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत गिरे हुए अपने नेता को उठाया और पूछताछ की. हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आयी है. मंच को फिर से बनाने का काम जारी है और मंच बन जाने के बाद तेजप्रताप फिर से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home