गुजरात सीरियल धमाकों के बाद नेपाल भाग गया था 'बिन लादेन', पुलिस ने बताया-IM को फिर खड़ा करने लौटा था भारत
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के आतंकी अब्दुल सुभान क़ुरैशी को गिरफ़्तार किया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के उपायुक्त प्रमोदी कुशवाहा ने बताया कि गाजीपुर में एक मुठभेड़ के बाद मोस्ट वॉन्टेड आतंकी को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि यह मोस्ट वांटेड आतंकवादी है और ये आईएम का संस्थापक सदस्य है. दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने बताया कि अब्दुल सुभान क़ुरैशी साल 2008 में गुजरात में हुए सीरियल धमाकों का मास्टरमाइंड है और उसका बहुत बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि दिल्ली में हमले की कोई योजना नहीं थी और वह यहां पर एक शख्स से मिलने के लिए आया था.
उन्होंने कहा कि वह गुजरात हमलों के बाद नेपाल चला गया था और उसके बाद फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वहीं रह रहा था और वह भारत इसलिए आया था क्योंकि वह आईएम को दोबारा से भारत में खड़ा करना चाहता था. उन्होंने बताया कि अब्दुल सुभान क़ुरैशी आतंकियों को ट्रेनिंग देता था और वह दो साल साउदी अरब में भी रहा.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home