सृजन घोटाला : CBI की पहली कार्रवाई, जेल से ही अमरेंद्र को तीन दिनों के रिमांड पर ले गयी CBI
भागलपुर : सृजन घोटाले के आरोपित अमरेंद्र यादव को दो दिनों तक पूछताछ करने के बाद सीबीआइ ने गिरफ्तार कर जेल लेकर चली गयी. उसे सीबीआइ ने जेल में प्रवेश कराने के कुछ ही देर बाद वापस तीन दिनों के रिमांड पर ले लिया. सृजन घोटाला मामले में सीबीआइ द्वारा की गयी यह पहली और अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के लिए हिरासत में लिये गये अमरेंद्र को सीबीआइ ने दो दिनों तक पूछताछ की. मामले में आरोप सिद्ध हो जाने के बाद सीबीआइ ने अमरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद सीबीआइ ने न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने और साथ ही कस्टडी के परमिशन के लिए भी 'प्रे' किया. न्यायालय के आदेश पर अमरेंद्र को जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा ले जाया गया, जहां इन कराने के बाद सीबीआइ ने फौरन उसे तीन दिनों के रिमांड में ले लिया.Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home