टीम से बाहर चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज रैना ने की चौके-छक्कों की बरसात, महज 59 गेंदों पर ठोक दिए 126 रन
कोलकाता: भारतीय टीम से बाहर चल रहे धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं. सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में उन्होंने विस्फोटक पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. रैना ने यूपी की तरफ से खेलते हुए इस टूर्नामेंट में जोरदार शतक जड़ दिया. रैना ने यह रन बंगाल टीम के खिलाफ बनाए. इस विस्फोटक बल्लेबाज ने महज 59 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 126 रन जड़ दिए. उन्होंने इस दौरान 49 गेंदों में ही अपनी शतक पूरा कर लिया. रैना ने अपनी पारी में 7 गगनचुंबी छक्के और 13 चौके लगाए.
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home