Friday, 5 January 2018

सात जनवरी से शुरू होगी स्वच्छता महापरीक्षा

Image result for swachh bharatसात जनवरी से शहर में होगा स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 
तीन दिनों तक दो सदस्यीय केंद्र टीम लेगी जायजा
वार्ड पार्षद से लेकर आम लोगों से पूछे जायेंगे सवाल
4000 अंक की होगी परीक्षा,1000 अंक लोगों के पास 
गत वर्ष पूर्णिया को हासिल हुआ था 281वां स्थान
 
पूर्णिया  : यह नगर निगम और शहर वासियों की महापरीक्षा है और महापरीक्षा में यह तय होगा कि बीते एक साल में नगर निगम और शहरवासियों  ने स्वच्छता का पाठ को कितना कंठस्थ किया है और उसे कार्यरूप में कितना उतार पाने में सफल साबित हुए हैं. 04 जनवरी से देश भर के 4041 नगर निकायों को स्वच्छता की कसौटी पर कसा जायेगा जिसमें पूर्णिया नगर निगम भी शामिल है. पूर्णिया में स्वच्छता महापरीक्षा 07-09 जनवरी तक आयोजित होगी.
 
जिसमें न केवल आम लोगों की राय ली जायेगी,बल्कि पार्षदों से भी स्वच्छता के बाबत सवाल पूछे जायेंगे. इसके अलावा स्वच्छता एप भी रैंकिंग में अहम भूमिका निभायेगा. जबकि डॉक्यूमेंटेंशन की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी. नगर निगम के लिए स्वच्छता की रैंकिंग में गत वर्ष की तुलना में बेहतर स्थान प्राप्त करना एक चुनौती होगी. ऐसे में निगम के नागरिकों की भी भूमिका अहम होगी कि महापरीक्षा से पहले वे अपने शहर की छवि बदलने के लिए कितना प्रयास करते हैं. बहरहाल निगम ने बेहतर रैंकिंग के लिए कवायद भी आरंभ कर दी है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home