LIVE चारा घोटाला : बोले जदयू प्रवक्ता संजय सिंह- न्यायिक व्यवस्था में कोई बे"चारा" नहीं

रांची : चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की सजा पर ऐलान आज संभव है. खबरों की मानें तो आज लालू को दूसरे रास्ते से कोर्ट ले जाया जाएगा. हालांकि जेल के बाहर की सुरक्षा आज थोड़ी कम नजर आ रही है. लालू को जिस सूमो में ले जाया जाता है वह जेल के अंदर प्रवेश कर चुकी है. जेल के अंदर तीन एक ही नंबर की स्कारपियो गाड़ी भी गयी है. सूत्रों की मानें तो उन्हें पीछे के खटंगा रास्ते से ले जाया जा सकता है लेकिन वह रास्ता थोड़ा खराब है.
खबरों की मानें तो उन्हें 1 से 2 बजे के बीच जेल से कोर्ट ले जाया जा सकता है. राजद नेता भोला यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा. उन्होंने कहा कि हमें अभी तक नहीं पता कि लालू यादव को कोर्ट ले जाया जाएगा या नहीं. राजद नेता राम चंद्र पूर्वे ने कहा है कि हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है. हमें उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा और वे हमारे कल की बैठक में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की दुआ लालू के साथ है. लालू को न्याय मिलेगा. कोर्ट पर हमें पूरा भरोसा है.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home