बोधगया : महाबोधि मंदिर के पास से बम बरामद होने के बाद बिहार में अलर्ट
पटना : बोधगया में महाबोधि मंदिर और इसके आसपास के इलाके से बम बरामद होने के बाद पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है. वहीं इनकी जांच करने के लिए एनआईए की विशेष टीम लखनऊ और एनएसजी की विशेष टीम कोलकाता से बोधगया पहुंच गयी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.
पुलिस मुख्यालय ने इसकी शुरुआती रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी है. वहीं, सूत्रों के अनुसार, महाबोधि मंदिर की चहारदीवारी पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में बम बरामदगी वाली जगह के आसपास तीन युवकों की गतिविधियां संदिग्ध पायी गयी हैं. तीनों युवक मंदिर के दक्षिण हिस्से वाली सड़क से सीसीटीवी फुटेज में तीन...
उक्त स्थान तक पहुंचे थे. पता यह भी चला है कि फुटेज के आधार पर पुलिस एक नेपाली युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि, पुलिस के वरीय पदाधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं. इधर, फुटेज देख कर बाहर निकले बीटीएमसी पदाधिकारी आपस में बातचीत करते सुने गये कि जिस झोले का इस्तेमाल बम रखने में किया गया है, उसी तरह के झोला लिये तीन युवक फुटेज में दिख रहे हैं.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home