Monday, 22 January 2018

अररिया : कृषि समन्वयक हमारे परिवार समान – क़ृषिमंत्री

देर शाम अररिया के अतिथि गृह में सुबे के कृषि मंत्री प्रेम कुमार को जिले के नवनियुक्त कृषि समन्वयक ने लगभग 50 फीट का माला पहनाकर स्वागत किया।
कृषि मंत्री ने भी सभी नवनियुक्त कृषि समन्वयक के साथ बैठक करते हुए बताया कि आप कृषि समन्वयक हमारे परिवार के समान है, और कृषि एवं किसान से जुड़ी सभी दायित्व भी अब आप लोगों के ही कंधे पर है।
कृषि मंत्री के साथ अररिया के पूर्व सांसद प्रदीप कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष सुराना भी मौजूद थे। इस बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने भी कृषि मंत्री के भव्य स्वागत से खुश नजर आए और स्वागत कार्य की जिम्मेवारी मृत्युंजय सिंह ने बखूबी निभाया।
मौके पर नवनियुक्त कृषि समन्वयक में अजीत कुमार, बलराम कुमार ,दीपक साह, प्रियंका कुमारी, श्रुति कर्ण, अभय कुमार आदि मौजूद थे।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home