Monday, 22 January 2018

सहरसा : मानव श्रृंखला में लोगों ने नहीं ली रूचि

बाल विवाह एवं दहेज प्रथा समाप्त करने के खिलाफ संकल्प के लिये रविवार 21 जनवरी को बनाया गया मानव श्रृंखला पुरी तरह सफल नही रहा। लोग इस वार की श्रृंखला को मिला जुला मान रहें हैं। इस बार इस अनुमंडल क्षेत्र में 51 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाई गई।सुगमा चौक से लेकर एनएच 107 के बलवाहाट से बरियाही बाजार की ओर श्रृंखला बनी। हलांकि मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिये सुबह से ही पदाधिकारीयों सहित जनप्रतिनिधीयों की भागीदारी नजर आई।लेकिन लोग घरों में दुबके रहना ही मुनासीब समझा।
मानव श्रृंखला आखों देखी : यू तो लोग श्रृंखला में भाग लेने के लिये ग्यारह बजे से ही सड़क पर पहुंच गये लेकिन संख्या इतनी नही नजर आई को एक दुसरे को हाथ पकड़ श्रृंखला बना सके। नप पंचायत के पुरानी बाजार से बलवाहाट की ओर जब सोनभद्र एक्सप्रेस की टीम निकली तो पुरानी बाजार से आगे मखाना बाजार के समीप महखड़ मुखिया शगुफ्ता प्रवीण के प्रतिनिधि फिरोज आलम अपने समर्थकों के साथ नजर आये उसके बाद जैसे ही आगे बढ़े सड़क विरान नजर आया। भौरा चौक पर कुछ संख्या दिखी फिर सड़क सुन। भौरा के आगे लोहा पुल के पश्चिम जीविका दीदी नजर आई फिर विरान सड़के। भिखा गाछी के समीप कुछेक लोग नजर के बाद सरडीहा पंचायत की सीमा शुरूआत के साथ यत्र तत्र लोग नजर आये सबसे आश्चर्य बलथी से आगे जुमनिया चौक पर दिखा यहां लोग नदारद नजर आये हलांकि उससे आगे कुछ जनप्रतिनिधी हाथ में हाथ डाल फोटो खींचवाते नजर आ गये।मध्यविद्यालय जमुनियां के आगे कुछ लोग दिखे। फिर छींट फुट लोग नजर आये। बिनपुरा जाने वाली चौक पर लोगों की संख्या दिखी। उससे आगे हाल भी पीछे से बढिया नही दिखा।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home