Monday, 22 January 2018

मानव श्रृंखला : कहीं ठंड से बेहोश हुए लोग, तो कहीं हादसे के शिकार हुए लोग

मानव श्रृंखला : कहीं ठंड से बेहोश हुए लोग, तो कहीं हादसे के शिकार हुए लोगपटना : बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ मानव श्रृंखला बना कर कीर्तिमान रचने और जागरूक करने के लिए लोगों को लामबंद करना कई लोगों के लिए दुश्वार भी साबित हुआ. कई जगह लोग ठंड के कारण बेहोश हो गये, तो कहीं मानव श्रृंखला को लेकर आने-जाने के दौरान हादसे के शिकार भी हुए.
पटना : हड़ताली चौक के पास लगे मानव श्रृंखला में शामिल कृषि विभाग के उप निदेशक रमेश कुमार राउत की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. उन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए तुरंत पीएमसीएच भेजा गया. वहीं, संतोष कुमार व 17 साल के रवि कुमार भी मानव श्रृंखला के दौरान बेहोश हो गये. इनमें एक को आईजीआईएमएस व एक मरीज को पीएमसीएच में भरती कराया गया. 
बेतिया : बेतिया मेडिकल कॉलेज की छात्रा नेहा कुमारी बेहोश होकर गिर गयी. आनन-फानन में हॉस्पिटल में भरती कराया गया. बताया जाता है कि गया जिले के रानीगंज निवासी नेहा कुमारी बेतिया मेडिकल कॉलेज में एएनएम की छात्रा है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home