Wednesday, 14 February 2018

जमीन विवाद में मारपीट,किया जान से मारने की कोशिश

Image result for blackmailजिले के धोरैया थाना क्षेत्र के गगंटीगांव निवासी रूबी देवी ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट गाली गलौज व जान मारने एवं नगद रूपया लिए जाने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि हम रात्रि में घर में सोई थी और मेरे पति गेहूं पटवन करने खेत गए थे| इसी बीच गांव के ही अभियुक्त उपेंद्र यादव उनके पुत्र पिंटू यादव व सिंटू यादव तीनों मेरे घर के पास आया और धक्का मारकर किवाड़ खोल दिया और गाली गलौज करने लगा ।
मेरे साथ मारपीट किया और अभियुक्त पिंटू कुमार ने मेरे बक्से से चार हजार रुपये भी निकल  लिए । वही अभियुक्त उपेंदर यादव ने अपने दोनों पुत्रों को कहा कि देखते क्या हो इसे बेइज्जत करो । उपेंद्र यादव ने जान मारने की नियत से गला दबाने लगा जब हम शोर किए सभी अभियुक्त भाग गए|

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home