Monday, 26 February 2018

ट्रैक्टर से कुचलकर एक बच्ची की मौत

मरौना थाना अंतर्गत बेलही पंचायत के गम्हरिया गांव वार्ड न0 9 में रविवार के सुबह ट्रेक्टर की चपेट में आ जाने से एक बच्ची की मौत हो गयी । जानकारी अनुसार बेलही से बेलहा जाने बाली मुख्य सड़क पर मरम्मति कार्य में लगे ट्रैक्टर के चालक त्रिवेणीगंज निवासी मनोज कुमार यादव ट्रेक्टर को साइड में खड़ी कर लोगो को सड़क खाली करने की आग्रह कर रहे थे । और जब चालक ने अपनी ट्रैक्टर को स्टार्ट कर आगे बढ़ाया उसी दौड़ान गम्हरिया निवासी अरुण कामत की पुत्री नंदनी कुमारी (3) वर्ष अचानक लुढ़कती हुई ट्रैक्टर की पहियों के नीचे आ गयी जिससे बच्ची का मौत घटना स्थल पर ही हो गयी है ।
प्रत्यक्षदर्शियों के ने बताया की चालक सभी ग्रामीणों को सड़क के किनारे रखे गोबर इत्यादि सामान को खाली करने को कह जाने लगे तो मृत बच्ची अपने दरबाजे से गिरती लुढ़कती हुई अचानक ट्रैक्टर के पहिया के नीचे आ गयी । चालक ने बच्ची को बचाने के लिए भरपूर कोशिश किया लेकिन बच्ची के सर पर अगला पहिया चढ़ जाने से सर फट गया और घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी । ग्रामीणों के अनुसार घटना में चालक की गलती नहीं है ।


इधर घटना की जानकारी पर अख़बार संवाददाता रविन्द्र कुमार जब समाचार संकलन के लिए पहुंचे तो थानाध्यक्ष के सामने ही मृत बच्ची के परिजनों ने पत्रकार रविन्द्र कुमार के साथ गालीगलौज और मारपीट भी किया । मरौना थानाध्यक्ष अजीत कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर आक्रोशितो को काफी मशक्कत के बाद शांत करबाया। मृत बच्ची को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया और ट्रैक्टर को कब्जे लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर मरौना थाना ले गये ।
via k.T

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home