महागठबंधन को बड़ा झटका, अशोक चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, नीतीश को बताया आइडियल, JDU में होंगे शामिल
पटना : बिहार के मंगलवार को बड़े सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस ने अशोक चौधरी समेत चार एमएसली को बाहर का रास्ता दिखा गया है. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने इसका एलान किया. इनमें अशोक चौधरी, दिलीप चौधरी, रामचंद्र भारती और तनवीर अख्तर शामिल हैं. पार्टी से निकाले गये इन सभी नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर जदयू में शामिल होने की इच्छा जतायी है.कांग्रेस के इस फैसले के बाद अशोक चौधरी ने प्रेस वार्ता कर पार्टी छोड़ने की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि बिना सम्मान पार्टी में रहना मुश्किल हो रहा था. उन्होंने नीतीश कुमार को अपना आइडियल बताया. कांग्रेस के महामंत्री सीपी जोशी पर आरोप लगाते हुए अशाेक चौधरी ने कहा कि उन्होंने बिहार में कांग्रेस संगठन को बर्बाद कर दिया. अशोक चौधरी समेत चारों एमएलसी जदयू का दामन थामेंगे.
अशोक चौधरी ने नीतीश की तारीफ की
इस बाबत अशोक चौधरी ने कहा है कि जिस पार्टी में सम्मान ही नहीं उस पार्टी में रहकर क्या करेंगे. यदि मुझमें मैरिट होगा तो ठीक है नहीं तो नीतीश कुमार मुझे साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करने के लिए कहेंगे तो वैसा ही करूंगा. उन्होंने नीतीश कुमार को एक आदर्श नेता बताया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजनीति में आने के लिए नौजवान प्रोत्साहित होते हैं. अब नयी पार्टी में शामिल होने के बाद वे दलितों और अल्पसंख्यकों को ताकत व आवाज देने का काम करेंगे.
कांग्रेस नेताओं पर लगाया आरोप
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी के बारे में अशोक चौधरी ने कहा कि उन्हें राजनीतिक अनुभव की कमी है. साथ ही कांग्रेस महामंत्री पर यूज एंड थ्रो का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि करीब चार साल तक कांग्रेस की सेवा करने के बाद उन्हें अलग-थलग कर दिया गया.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home