सीबीएसइ 10वीं व 12वीं के दो पेपर की परीक्षा फिर लेगा, पीएम मोदी पेपर लीक से नाराज, लागू होगी नयी व्यवस्था
नयी दिल्ली : सीबीएसइ ने 12वीं की इकोनॉमिक्स और दसवीं की गणित की परीक्षा फिर से लेने का निर्देश दिया है. परीक्षा की नयी तारीखोें का एलान एक सप्ताह के अंदर किया जाएगा. इनके प्रश्नपत्र को लेकर पिछले दिनों विवाद उत्पन्न हो गया था. इन दोनों के पेपर लीक होने की बात मीडिया में आयी थी और इस मामले पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर अपनी बात रखी थी. हालांकि सीबीएसइ ने उस समय भी प्रश्न पत्र लीक होने का खंडन किया था और आज भी सीबीएसइ ने प्रश्न पत्र लीक होने की बात नहीं मानी है.
सीबीएसइ पेपर लीक मामले की खबर को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दुखदायी बताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे इस मामले में बात कर दु:ख जताया है. दोबारा परीक्षा की जरूरत पर सरकार ने नाराजगी जतायी है. जावड़ेकर ने कहा है कि पिछले प्रश्न पत्र छात्रों को अच्छे लगे थे तो उन्हें इस बार नयी परीक्षा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. वह भी स्टैंडर्ड के अनुरूप होगा. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच करायी जाएगी. एक सवाल के जवाब में प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार परीक्षा नहीं लेती है, बल्कि सरकार की बॉडी सीबीएसइ परीक्षा का आयोजन करती है.
उन्होंने कहा कि अगले साल से सरकार इस परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को लागू करेगी, ताकि लीक प्रूफ परीक्षा ली जा सके. उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में इस प्रणाली को अपनाया गया है.
सीबीएसइ बोर्ड ने फिर से परीक्षा लेने का निर्णय ऐसे समय में लिया है, जब पेरेंटस और स्टूडेंट इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की सोच रहे थे. लोगों की मांग रही है कि पेपर लीक होने की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए. पेरेंट्स व स्टूडेंट्स ने यह भी दावा किया था कि दसवीं के सोशल स्टडीज और क्लास 12वीं बायोलॉजी के पेपर भी लीक हुए थे और उसकी भी फिर से परीक्षा ली जाए.
.jpg)
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home