Tuesday, 13 March 2018

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारी बर्फबारी, सेना ने 680 लोगों को सुरक्षित निकाला

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सोमवार से भारी बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी के चलते सेला पास में पर्यटक और स्थानीय लोगों समेत करीब 680 लोग और 320 वाहन फंस गए. उन्हें निकालने के लिए सेना का दल कल शाम से बचाव अभियान चला रहा है. यह अभियान रात में भी जारी रहा.

तवांग में सोमवार को दोपहर तक दो फुट बर्फबारी हुई. इस दौरान अहीरगढ़ और सेला पाल के बीच बड़ी संख्या में वाहन फंस गए और तापमान. तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से कम था.
 
tawang snowfall rescue operation

टिप्पणिया
सेना के नजदीकी बेस बैसाखी से तीन दलों ने बचाव अभियान शुरू किया और आधी रात तक सभी लोगों और वाहनों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया. एक दल का नेतृत्व हवलदार प्रसन राय ने किया. इस दल ने 188 वाहनों और 400 लोगों को सुरक्षित निकाला.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home