Saturday, 17 March 2018

अररिया : बिजली विभाग का तीन दिवसीय कैम्प का आयोजन

केंद्र सरकार के शौभाग्य योजना व मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर बिजली जलाने के लिए शुक्रवार को सैफगंज सामुदायिक भवन में तीन दिवसीय बिजली विभाग का कैंप लगाया गया है।
बिजली विभाग के कार्यकारिणी एजेंसी सिरवेल कॉरपोरेशन प्राइवेट  लिमिटेड के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर  नीरज कुमार चौबे ने बताया कि इस कैंप में कुल 205 व्यक्तियों का सर्वे किया गया जिसके यहां विद्युत कनेक्शन नहीं है और सभी सर्वे किए हुए व्यक्तियों के यहां मीटर लगाने का काम जोर-शोर से जारी है।
मौके पर विभाग के विधुत अधिक्षण अभियंता श्री डी के झा,नीरज कुमार चौबे,कार्यपालक अभियंता मुख्यालय श्री सुमित कुमार,विधुत कार्यपालक अभियंता आपूर्ति अजय कुमार, ग्रामीन क्षेत्र के आर आर एफ 51 के उगेंद्रर लाल दास, वर्तमान मुखिया दयानंद राम,वर्तमान सरपंच रामानंद पासवान,पूर्व सरपंच कृष्णानंद कुँवर,राजू पासवान,मनीष यादव,बाबू मंडल दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
via k.T

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home