Nidahas Trophy: टूटा मिला बांग्लादेश के ड्रेसिंग रूम का कांच, मैच के बाद ऐसा था माहौल
नई दिल्ली: निदास ट्रॉफी में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया मुकाबला कॉन्ट्रोवर्शियल रहा. जीत के बाद बांग्लादेश का ड्रेसिंग रूम में कांच टूटे मिले. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने ही कांच तोड़े हैं. मैच शुक्रवार शाम कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था. मैच के आखिरी ओवर में काफी हंगामा हुआ. पहले नो बॉल न दिए जाने की वजह से शाकिब-अल-हसन ने वॉक आउट करने का फैसला लिया. जिसके बाद मैच जीतने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने श्रीलंका खिलाड़ियों से झड़प की. जिसके बाद बांग्लादेशी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने मामले को शांत किया. ESPNCricinfo के मुताबिक, मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने फुटेज देखा और केटरिंग स्टॉफ से बात की, उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के नाम बताए हैं. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि बांग्लादेश की टीम मैनेजमेंट ने ड्रेसिंग रूम के नुकसान को हर्जाना देने को भी तैयार हैं. बांग्लादेशी कप्तान शाकिब-अल-हसन ने मामला शांत करने की कोशिश की.
उन्होंने कहा- ''मैं उन्हें वापस नहीं बुला रहा था, मैं उनसे खेलने के लिए कह रहा था. आप इसे दोनों तरह से देख सकते हैं. हम सभी इंसान हैं और गलती होती हैं. हमें अब आगे बढ़ना चाहिए. ग्राउंड पर हम हेल्दी कॉम्पिटीशन रखते हैं लेकिन बाहर हम अच्छे दोस्त हैं.'' बता दें, निदास ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बांग्लादेश और भारत के बीच खेला जाएगा.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home