Thursday, 29 March 2018

बिहार : कैलेंडर की तरह दिखेगा इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले बोर्ड, पटना एयरपोर्ट में सुरक्षा और सुविधा दोनों पर होगा खास फोकस

बिहार : कैलेंडर की तरह दिखेगा इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले बोर्ड, पटना एयरपोर्ट में सुरक्षा और सुविधा दोनों पर होगा खास फोकसपटना  :पटना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग में स्टॉकहोम और म्यूनिख एयरपोर्ट की तर्ज पर अत्याधुनिक इंफार्मेशन डिस्प्ले सिस्टम लगाया जायेगा. डिजिटल इंफार्मेशन कियोस्क तकनीक पर आधारित यह अत्याधुनिक डिसप्ले बोर्ड बेहद पतला होगा, जो यात्रियों को दीवाल पर लगे कैलेंडर की तरह दिखेगा. 
 
सूचनाओं के बदलने पर ही यात्रियों को एहसास होगा कि यह कैलेंडर या दीवार पर स्थायी रुप से चिपका बैनर नहीं बल्कि एक स्लिम इंफार्मेशन डिसप्ले बोर्ड है. अपने स्टॉकहोम यात्रा के दौरान पिछले सप्ताह  पटना एयरपोर्ट के निदेशक आरएस लाहौरिया इसको रूबरू हुए. उनका अनुभव इतना अचरजपूर्ण रहा कि वहां से लौटने के बाद वे पटना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग में भी इसे लगवाने में जुट गये हैं. इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर एयरपोर्ट ऑथिरिटी ऑफ इंडिया  को भेजा जायेगा. 
 
पटना एयरपोर्ट पर राउंड सेप 3 डी एक्सरे लगेज स्कैनर मशीन लगाने की भी योजना है. यूरोप और अमेरिका के बड़े एयरपोर्ट और देश में दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट पर ही अभी यह सुविधा उपलब्ध है.  इसमें मोबाइल को जेब से निकालकर स्कैनिंग के लिए ट्रे में डालने की जरूरत नहीं पड़ती, बैग में रखे होने पर भी स्कैनर इसकी जांच कर लेता है क्योंकि राउंड सेप होने के कारण हर ओर से एक्सरे मशीन बैग में रखे सामानों की जांच करता है. 
 
यूरोप के बड़े एयरपोर्ट पर इन दिनों कैलेंडर की तरह दिखने वाले बेहद पतले इंफॅार्मेशन डिस्पले बोर्ड का इस्तेमाल हो रहा है. साथ ही, लगेज स्कैन के लिए राउंड सेप थ्री डी एक्सरे मशीन का भी उपयोग हो रहा है. पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन को भी इन सुविधाओं से युक्त करने का प्रस्ताव भेजा जायेगा. 
 
आरएस लाहौरिया, निदेशक, पटना एयरपोर्ट

पटना एयरपोर्ट में सुरक्षा और सुविधा दोनों पर होगा खास फोकस
 
पटना : विधान परिषद में कैबिनेट विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि पटना एयरपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाएं दोनों बढ़ायी जा रही हैं. कई सुविधाएं इसी वर्ष शुरू हो जायेंगी. इस मामले को केदार नाथ पांडेय ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से उठाया था. 
via prbht khbr

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home