Thursday, 29 March 2018

बॉल टैम्‍परिंग विवाद: क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया को बड़ा झटका, इस शीर्ष प्रायोजक ने करार खत्‍म किया

बॉल टैम्‍परिंग विवाद: क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया को बड़ा झटका, इस शीर्ष प्रायोजक ने करार खत्‍म कियाबहुचर्चित बॉल टैम्‍परिंग विवाद का क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया (सीए) को बड़ा झटका लगा है. सबसे बड़े प्रायोजकों में से एक मेगेलान ने यह मामला सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट संचालन संस्था के साथ अपना अनुबंध तोड़ लिया है. विवाद का डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. खेल का सामान बनाने वाली कंपनी एएसआईसीएस ने इन दोनों क्रिकेटरों के साथ संबंध खत्‍म कर लिए हैं. ये दोनों सलामी बल्लेबाज बॉल टैम्‍परिंग विवाद के केंद्रबिंदु थे.

मेगेलान ने अगस्त 2017 में ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टेस्ट सीरीज के टाइटल अधिकार दो करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में तीन साल के लिए हासिल किए थे. इसकी शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के साथ हुई थी. मेगेलान के प्रमुख हामिश डगलस ने बयान में कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टेस्ट क्रिकेट टीम के नेतृत्व ने साजिश रची और दक्षिण अफ्रीका में तीसरे टेस्ट के दौरान अनुचित फायदा लेने के स्पष्ट इरादे के साथ नियम तोड़े.’उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से हाल की ये घटनाएं हमारे मूल्यों के खिलाफ है. ऐसे में हमारे पास क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ मौजूदा साझेदारी तोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.’
 
डगलस ने कहा, ‘हमें हाल में मेगेलान एशेज सीरीज के प्रायोजन की खुशी है. इसके साथ ही हमें इस बात का दुख है कि हमें इन हालात में अपनी साझेदारी खत्म करनी पड़ रही है.’इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने बुधवार को वार्नर को अपने ब्रांड एंबेसडर पद से हटा दिया जबकि एएसआईसीएस ने आज एक ट्वीट करके खिलाड़ियों के साथ अपना रिश्ता खत्म किया.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home