Tuesday, 13 March 2018

ICC Rankings: पोर्ट एलिजाबेथ टेस्‍ट में घातक गेंदबाजी का कागिसो रबाडा को मिला यह 'बड़ा इनाम'

ICC Rankings: पोर्ट एलिजाबेथ टेस्‍ट में घातक गेंदबाजी का कागिसो रबाडा को मिला यह 'बड़ा इनाम'दुबई : ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ दूसरे टेस्‍ट में बेहतरीन गेंदबाजी का दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा को 'बड़ा इनाम' मिला है.रबाडा ने इस टेस्‍ट में 11 विकेट लिए. उनकी गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका मैच में 6 विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रहा. अपने इस प्रदर्शन की बदौलत रबाडा आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 900 अंक का आंकड़ा पार करके फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं. भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन भी दो पायदान की छलांग लगाने में सफल रहे हैं.रबाडा 900 अंक पार करने वाले 23 वें और दक्षिण अफ्रीका के चौथे गेंदबाज हैं. उनसे पहले वर्नोन फिलैंडर, शान पोलाक और डेल स्टेन यह कमाल कर चुके हैं.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home