अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राकेश झा बने अध्यक्ष
अररिया: (ग़ज़ाली कैफी) लोकसभा उपचुनाव होने के बाद सोमवार को अररिया महाविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव हुआ। सुबह दस बजे से छात्र-छात्राओं की लंबी कतारें लगी थी। कॉलेज में पार्ट१,२,३ के 4554 विद्यार्थी हैं। जिसमें897 विद्यार्थियों ने मतदान किया। इन वोटों में से 123 वोट रद्द कर दिया गया।अध्यक्ष पद के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के उम्मीदवार राकेश कुमार झा ने जनाधिकार छात्र परिषद् के प्रत्याशी बाबर को भारी मतों से हराया।गौरतलब हो कि एनएसयूआई ,छात्र राजद और Sio Araria साझा चुनाव लड़ी थी,इसके बावजूद उम्मीदवार राहील अजीज ने महज 136 मत प्राप्त किया। तो वहीं महासचिव पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के अजीत रंजन ने अनीसुर्रहमान को हराया।उपाध्यक्ष पद पर भी एबीवीपी उम्मीदवार राहुल गुप्ता का कब्जा रहा। बता दें कि संयुक्त सचिव के लिए ध्यानेश आनंद निर्विरोध चुनें जा चुके थे।लगभग सभी पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का दबदबा रहा।छात्र संघ चुनाव के दौरान फॉरबिसगंज कॉलेज में वोटिंग में अनियमितता बरतने की बात सामने आ रही थी।जबकि अररिया कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ।अररिया महाविद्यालय में 19.69% मतदान हुआ।Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home