Wednesday, 7 March 2018

दाऊद इब्राहिम के वकील ने कहा, भारत लौटना चाहता है अंडरवर्ल्ड डॉन लेकिन...

दाऊद इब्राहिम के वकील ने कहा, भारत लौटना चाहता है अंडरवर्ल्ड डॉन लेकिन...नई दिल्ली: दाऊद इब्राहिम ने एक बार फिर भारत लौटने की इच्छा जताई है. भारत में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के वकील श्याम केसवानी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन कुछ शर्तों के साथ भारत लौटना चाहता है लेकिन भारत सरकार को उसकी शर्तें मंजूर नहीं हैं. केसवानी ने यह बात थाने कोर्ट के बाहर कही. जहां वह दाऊद के भाई इकबाल इब्राहिम पर चल रहे उगाही के मामले की सुनवाई के लिए आए थे. उन्होंने कहा कि दाऊद चाहता है कि उसे भारत में सबसे सुरक्षित जेलों में से एक मुंबई के आर्थर रोड सेंट्रल जेल में ही रखा जाए.


केसवानी ने कहा कि दाऊद ने कुछ साल पहले भी भारत आने की इच्छा जताई थी. उस दौरान उसने जाने मानें वकील राम जेठमलानी से बात भी की थी. गौरतलब है कि आर्थर रोड जेल वही जेल है जहां मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी अजमल कसाब को फांसी देने से पहले चार साल तक रखा गया था.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home