गिद्धा पंचायत के दो वार्ड खुले में शौच से मुक्त
प्रखंड क्षेत्र के गिद्धा पंचायत के वार्ड न 4 में 155 और वार्ड नं 11 में 165 घरों में शौचालय निर्माण होने के बाद दोनों वार्ड के वार्ड सदस्य सबनम आरा व वार्ड सदस्य कंचन देवी के द्वारा ओडीएफ घोषित किया गया। प्रखंड समन्वयक प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में गिद्धा में एक समारोह आयोजित कर इन दोनो वार्डो कों जहाँ ओडीएफ घोषित किया गया। वही अन्य वार्ड से आये लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग भी अपने अपने घरों में शौचालय निर्माण कार्य कर खुले में शौच करने से मुक्ति ले। ताकि यह पंचायत ओडीएफ घोषित हो और एक सुंदर और शिक्षित समाज का निर्माण हो सके। साथ ही कोडिनेटर प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर घर शौचालय हो ताकि लोग खुले में शौच नही जाये और खुले में शौच करने से हो रहे तरह तरह के बीमारी से जहा छुटकारा मिलेगा। वही खुले में शौच के दौरान हो रहे घटना पर भी विराम लगेगा।
मोके पर मौजूद ग्रामीणों को भी सरकार के इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए ग्रामीणों को भी जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि इन दिनों खुले में शौच करने से कई तरह की बीमारियों का शिकार होना पडता है।जिसमें आए दिन लौग लाइलाज जैसे रोग के शिकार होते है। मौके पर वार्ड सदस्य सबनम आरा, कंचन देवी ललन कुमार,राजेश कुमार,मो जहाँगीर,अरुण यादव,इब्राहिम,जफीर सहित पंचायत के सभी प्रेरक सहित ग्रामीण व गणमान्य लौग उपस्थित थे।
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home