अयोध्या मुद्दे पर श्री श्री रविशंकर ने मौलान नदवी से की बात, बोले - निकलेगा ह
लखनऊ : आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने आज अयोध्या मुद्दे पर मौलाना सलमान नदवी से मुलाकात की. आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर बीते कुछ दिनों से अयोध्या विवाद के शांतिपूर्ण निबटारे के लिए प्रयासरत हैं और यह मुलाकात उन्होंने इसी कड़ी में की है. मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि मुझे हर पक्ष से इस मामले में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. हम दोनों समुदाय के साथ शांतिपूर्ण सह अस्तित्व व भव्य राम मंदिर के निर्माण पर बात कर रहे हैं. मुसलिम समुदाय से मुझे व्यापक सहयोग मिल रहा है. श्री श्री रविशंकर इस मामले का विभिन्न पक्षों से वार्ता के आधार पर समाधान निकालना चाहते हैं. यह मामला कोर्ट में भी लंबित है.Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home