नगर परिषद को िमला एक करोड़ का आवंटन
उन्होंने थोड़ी सी राशि मिलने के बाद घर निर्माण का कार्य तो शुरू कर दिया था लेकिन बाद में राशि नहीं मिलता देख किसी प्रकार से अपने उजड़े घर में रह रहे थे. हालांकि यह खबर उन्हें राहत तो देगी लेकिन मिले एक करोड़ रुपये से कितने लोगों के घरों का निर्माण पूरा होगा कहना असंभव है. अब तक तीन वर्षों में तीन फेजों में नगर परिषद द्वारा 4509 लाभुकों का चयन हाउस फोर ऑल योजना के तहत आवास निर्माण के लिए किया गया था. जानकारी अनुसार अर्धनिर्मित घरों की संख्या लगभग 1894 है. इसके बाद 2596 ऐसे भी लाभुक हैं जिन्हें की अब तक एक रुपये की राशि भी नहीं दी गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो फेजों के 1913 लाभुकों को अब तक 08.51 करोड़ रुपये खाते में भेजे गये हैं. जबकि यह ऊंट के मूंह में जीरा के फोरन के समान है. क्योंकि इन तीन फेजों के आवास निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 38.26 करोड़ रुपये चाहिए, जबकि मिले हैं मात्र एक करोड़.
राहत : एचएफए योजना के अर्द्धनिर्मित आवास लाभुकों को मिली बड़ी राहत
खास बातें
तीन वर्षों में तीन फेजों में अब तक 4509 लाभुकों का हो चुका है चयन
बन पाये हैं मात्र 20 आवास
अभी भी 1894 लाभुकों का अटका है आवास निर्माण
तीसरे फेज के चयनित 2596 लाभुकों को नहीं मिल पायी है एक रुपये की राशि
चतुर्थ फेज के लिए लिये गये हैं 3500 आवेदन, 2500 को मिल सकती है राशि, लेकिन अब तक योजना नप बोर्ड के पास है लंबित
दो फेजों के 1913 लाभुकों के लिए मिले हैं 08.51 करोड़, तीन फेजों के लिए चाहिए 38.26 करोड़, मिले मात्र एक करोड़
आवंटित राशि वैसे लाभुकों को पहले भेजी जायेगी, जिनके द्वारा भेजी गयी राशि के अनुसार आवास निर्माण का कार्य किया गया है. ऐसे लाभुकों के कागजात नप कार्यालय में जमा है. जांच की जा रही है. इन लाभुकों के खाते में प्राथमिकता के आधार पर राशि का आवंटन किया जायेगा.
भवेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home