Saturday, 3 March 2018

Nagaland Election Results 2018 Live Updates: एनडीपीपी- बीजेपी गठबंधन आगे, कांग्रेस बुरी तरह से पस्त

Nagaland Election Results 2018 Live Updates: एनडीपीपी- बीजेपी गठबंधन आगे, कांग्रेस बुरी तरह से पस्तकोहिमा : नागालैंड (नगालैंड) की 60 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को हुए मतदान के लिए आज मतों की गिनती हो रही है. आज नागालैंड में होटलों में जगह नहीं है. कई पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों को होटलों में रखा. किसी खरीद-फरोख्त से बचने के लिए ऐसा किया गया है. वहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस मतगणना में तय होगा कि राज्य की सत्ता फिलहाल कुर्सी पर कायम नगा पीपुल्स फ्रंट के हाथ जाएगी या फिर एनडीपीपी- बीजेपी गठबंधन के हाथ. राज्य में असली लड़ाई इन्हीं दो पार्टियों के बीच है. एक्जिट पोल की माने तो इन तीनों राज्यों में इस बार भाजपा एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी.

नागालैंड विधानसभा चुनाव परिणा LIVE UPDATE with khabar semanchal

- नागालैंड की पेरेन सीट पर एनपीएफ प्रत्याशी टीआर ज़ेलियांग आगे चल रहे हैं, जबकि उत्तरी अन्गामी 2 विधानसभा क्षेत्र में एनडीपीपी के नीफियू रियो जीत चुके हैं. ट्यूई सीट पर BJP के वाई पैटन पिछड़ रहे हैं, जबकि अतोइज़ू सीट पर BJP के ही केएल चिशी बढ़त बनाए हुए हैं.
-नागालैंड में BJP-NDPP का गठबंधन सभी 59 में से 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि NPF गठबंधन के प्रत्याशी 31 सीटों पर आगे चल रहे हैं.
- किरेन रिजीजू ने कहा कि ये परिणाम राजनीतिक बदलाव है. वामपंथी दलों को यह झटका बड़ी बात है. वे दो दशकों से सत्ता में थे.
- रुझान 55/60 : एनडीपीपी(बीजेपी)+ - 26, एनपीएफ+ - 29, कांग्रेस -0, अन्य - 2, सीट पर आगे
- रुझान 9/60 : एनडीपीपी(बीजेपी)+ - 9, एनपीएफ+ - 0, कांग्रेस -0, अन्य - 0, सीट पर आगे
-नागालैंड में पूर्व मुख्यमंत्री नीफियू रियो एक सीट से निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं.
- जफ़र इस्लाम, प्रवक्ता, बीजेपी बोले,  हम नागालैंड में और मेघालय में अपने अलाइंस की मदद से सरकार बनाएंगे.
- रुझान 9/60 : एनडीपीपी(बीजेपी)+ - 9, एनपीएफ+ - 0, कांग्रेस -0, अन्य - 0, सीट पर आगे
- नागालैंड से पहला रुझान, एनडीपीपी+ को मिली बढ़त
नागालैंड समेत त्रिपुरा और मेघालय के लिए मतगणना शुरू
-नगालैंड में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिन्हा ने बताया कि प्रदेश के 17 केंद्रों में 349 मेजों में मतों गिनती की व्यवस्था की गई है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home