Sunday, 4 March 2018

SSC मुख्यालय के सामने छात्रों का प्रदर्शन आज पांचवें दिन भी जारी, अन्ना हजारे बोले- हिंसा मत करना, नहीं तो...

SSC मुख्यालय के सामने छात्रों का प्रदर्शन आज पांचवें दिन भी जारी, अन्ना हजारे बोले- हिंसा मत करना, नहीं तो...नई दिल्ली: दिल्ली में एसएससी मुख्यालय के सामने छात्रों का प्रदर्शन जारी है..एसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर छात्र यहां सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इन छात्रों के समर्थन में आज अन्ना हजारे भी वहां पहुंचे. अन्ना हजारे ने कहा कि मेरी विनती यह है कि हिंसा मत करो, अगर हिंसा की तो सरकार आपके आंदोलन को तोड़ देगी. जो आपके साथ हुआ वह पूरे देश की हानि है.


छात्रों के प्रदर्शन का ये पांचवां दिन है. छात्रों का कहना है कि जब तक इस मामले की सीबीआई जांच नहीं शुरू होगी तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. छात्रों का कहना है कि उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है और इस मामले में सरकार की चुप्पी चुभ रही है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा ली गई परीक्षा से असंतुष्ट आंदोलनकारी परीक्षार्थियों से कल सुबह लोदी रोड स्थित धरना स्थल पर जाकर मुलाकात की. तिवारी ने धरना स्थल पर लगभग एक घंटा आंदोलनकारी परीक्षार्थियों के साथ बिताया और उनकी शिकायतें गौर से सुनीं.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home