Wednesday, 4 April 2018

शर्मसार हुई चिकित्सा व्यवस्था : इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे मरीज को सुरक्षाकर्मियों ने पीटा, वीडियो

मधेपुरा : सदर अस्पताल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे सुपौल जिला स्थित छातापुर प्रखंड निवासी रविंद्र राज की सरेआम डंडों से पिटाई कर दी. इस घटना के दौरान बनाये गये वीडियो के वायरल होने से समाजवाद को मजबूती देने वाली मधेपुरा की किरकिरी हो रही है. 
जानकारी के मुताबिक, छातापुर निवासी पीड़ित मरीज 24 वर्षीय रविंद्र राज ज्यादा बीमार होने के कारण डॉक्टर से दिखाने के बाद एक बार जरूरी सलाह के लिए मिलवाने का आग्रह तैनात गार्ड से कर रहा था. मरीज ने गार्ड को अपनी परेशानी बताते हुए विनम्रता से कई बार गुहार भी लगायी. मौजूद अन्य मरीज भी गार्ड से मददगार बनने की बात कही. इसके बावजूद गार्ड मरीज को डॉक्टर से मिलवाने के बजाय गाली-गलौज करते अभद्र व्यवहार करने लगा. पीड़ित मरीज द्वारा विरोध करने पर उक्त गार्ड ने अपने अन्य साथियों को बुला कर मरीज के साथ मारपीट करने लगा. इस घटना का वीडियो मौजूद कई लोगों ने बना लिया है. सुरक्षाकर्मियों की हैवानियत से पीड़ित बार-बार बचाने की गुहार लगा रहा था. लेकिन, मौजूद स्वास्थ्य कर्मी भी मुकदर्शक बने हुए थे. मरीज ने ओपीडी में तैनात चिकित्सक विपिन कुमार गुप्ता से दिखाया था. 
via p khabr

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home