Sunday, 12 November 2017

अभ्यास मैच पहला दिन : बोर्ड अध्यक्ष एकादश के विरुद्ध श्रीलंका ने छह विकेट पर 411 रन बनाये

अभ्यास मैच पहला दिन : बोर्ड अध्यक्ष एकादश के विरुद्ध श्रीलंका ने छह विकेट पर 411 रन बनाये
कोलकाता : चार बल्लेबाजों के अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन शनिवार को छह विकेट पर 411 रन बना लिये. सदीरा समरविक्रमा ने 77 गेंद में 74 रन बनाये और दिमुथ करुणारत्ने (50 रिटायर्ड) के साथ 133 रन की साझेदारी की. श्रीलंका ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद पारी समाप्ति की घोषणा की. इससे पहले बोर्ड अध्यक्ष एकादश के कप्तान संजू सैमसन ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. विकेटकीपर निरोशन डिकवेला 53 रन पर रिटायर हो गये थे जिन्होंने 80वें ओवर में सुरंगा लकमल के आउट होने के बाद अपनी पारी फिर शुरू की. वह 59 गेंद में 73 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें 13 चौके शामिल थे.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home