Thursday, 30 November 2017

डीएम का आदेश, फिर भी सबको नहीं मिला कंबल

Image result for people in hospital bihar 
कटिहार : डीएम के आदेश के बावजूद भी सरकारी अस्पताल सहित सदर अस्पताल में इलाजरत मरीजों को भीषण ठंड में कंबल या ऊनी चादर नहीं दिये जाने से मरीजों को रात ठिठुर कर गुजारनी पड़ रही है. यह स्थिति देखने से लगता है कि स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को डीएम के आदेश का भी कोई असर नहीं पड़ता है.
पिछले दिन सोमवार को डीएम मिथिलेश मिश्र ने कटिहार सिविल सर्जन डॉ आरएन सिंह को सख्त निर्देश दिया था कि सरकारी अस्पताल एवं सदर अस्पताल में इलाजरत सभी मरीजों को ठंड को देखते हुए अविलंब कंबल मुहैया कराया जाये. आदेश के बाद आनन-फानन में कुछ मरीजों को कंबल तो दिया गया, लेकिन पुन: वही स्थिति उत्पन्न हो गयी है. बुधवार को कटिहार जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत मरीजों को अस्पताल प्रबंधन कंबल नहीं दिया गया.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home