दिसंबर से सभी जिला मुख्यालय अंचलों में मिलेगा जमीन का नक्शा
पटना: जमीन का नक्शा लोगों के लिए 'सपना' से कम नहीं था. गांव में किसी एक रैयत के पास नक्शा से पूरे गांव का काम चलता था. हालांकि, इसमें थोड़ा इजाफा हुआ. फिर भी जमीन का नक्शा मिलने की जटिल प्रक्रिया को लेकर लोगों के लिए उसे लेना आसान नहीं था. अब जमीन का नक्शा लेने का 'सपना' लोगों के लिए साकार होगा. सरकार दिसंबर तक सभी जिला मुख्यालय के सदर अंचल में जमीन का नक्शा लोगों को उपलब्ध करायेगी. अभी गुलजारबाग स्थित सरकारी प्रेस से जमीन का नक्शा मिल रहा है. 
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home