शौचालय घोटाले का मास्टर माइंड विनय कुमार सिंह गिरफ्तार

पटना : पटना पुलिस ने शौचालय घोटाले का मास्टर माइंड व पीएचईडी में कार्यपालक अभियंता विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. एसएसपी मनु महाराज ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि पटना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से शौचालय घोटाले के मास्टरमाइंड अभियंता विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आदि शक्ति सेवा संस्थान के संचालक उदय सिंह को भी पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अब तक इस मामले में कुल 21 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home