Friday, 24 November 2017

IND vs SL: नागपुर टेस्‍ट में टीम इंडिया की स्थिति मजबूत, श्रीलंका की पहली पारी 205 रन पर सिमटी

IND vs SL: नागपुर टेस्‍ट में टीम इंडिया की स्थिति मजबूत, श्रीलंका की पहली पारी 205 रन पर सिमटी
नागपुर: नागपुर टेस्‍ट में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्‍ट के पहले दिन श्रीलंका टीम को 79.1 ओवर में 205  रन पर समेट दिया. श्रीलंका की ओर से कप्‍तान दिनेश चंदीमल (57) और ओपनर दिमुथ करुणारत्‍ने (51) ही उल्‍लेखनीय पारी खेल सके. मैच में श्रीलंका टीम ने टॉस जीता और पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया. पारी के पांचवें ओवर से ही श्रीलंका के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया जो लगातार जारी रहा. भारत की ओर से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक चार विकेट लिए

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home