Friday, 29 December 2017

बिहार : चार महीने में 31 जिलों के 21,890 टोलों में बिजली पहुंचाने की होगी बड़ी चुनौती

बिहार : चार महीने में 31 जिलों के 21,890 टोलों में बिजली पहुंचाने की होगी बड़ी चुनौतीकवायद. भागलपुर में सबसे ज्यादा 2131 टोलों में पहुंचानी है बिजली 
शिवहर में सबसे कम 54 टोलों को करना है रोशन 
पटना : राज्य के 31 जिलों के 21,890 टोलों तक अगले चार महीने में बिजली पहुंचाने की बिजली कंपनी के पास बड़ी चुनौती होगी. अब तक राज्य के 1,06,249 में से 84,359 टोलों और बसावटों में बिजली पहुंचा दी गयी है. बचे टोलों में बिजली पहुंचने से बिहार अप्रैल महीने तक सभी टोलों में बिजली पहुंचाने वाले राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जायेगा. बिजली कंपनी को सबसे ज्यादा भागलपुर के टोलों व बसावटों में बिजली पहुंचानी है. हर टोला-बसावटों तक बिजली पहुंचाने में पटना जिला भी अभी पीछे है. 
 
पटना के 2723 टोलों में से 2276 में ही बिजली पहुंच सकी है और 447 टोलों में बिजली पहुंचायी जानी है. भागलपुर जिले के 3308 टोलों में से अब तक मात्र 1177 टोलों तक बिजली पहुंची, जबकि चार महीने में सबसे ज्यादा 2131 बसावटों तक बिजली पहुंचानी है. वहीं, सारण के 4722 टोलों में से 1653 टोलों में, सीतामढ़ी के 2605 टोलों में से 1229 टोलों, पूर्वी चंपारण के 3709 टोलों में से 1333 टोलों, मुजफ्फरपुर के 2965 टोलों में से 1159 टोलों, कैमूर के 3213 टोलों में से 1146 टोलों, और औरंगाबाद के 3309 टोलों में 1137 टोलों तक बिजली पहुंचायी जानी है.  
लक्ष्य महीने व सप्ताह में बंटेंगे

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home