कार्रवाई के बाद भी नशे के सौदागरों में खौफ नहीं
अररिया : अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने वाली पुलिस के लिए अब प्राथमिकता सूची में शराब भी जुड़ गया है. नतीजा यह है कि दिन-रात पुलिस इसी फिराक में लगी रहती है कि कैसे शराबी, शराब कारोबारी, शराब तस्करों व शराबी को पकड़ा जाये. इसके बावजूद जिले के कई गांव में आज भी चुलाई शराब का धंधा चलता है. आज भी शाम ढलते ही शराब की होम डिलिवरी देने वाले सक्रिय हो जाता हैं. नेपाल व पश्चिम बंगाल से शराब का खेप भेजने वाले सक्रिय हैं.
कभी सब्जी लदे वाहन में छिपाकर तो कभी बोलेरो, स्कॉर्पियो को खास तरीके से शराब को भेजा जाता है. शराब पीकर हंगामा करते या फिर लड़खड़ाते कदमों के साथ रोज व रोज शराबियों की गिरफ्तारी भी होती है. सीमा पार से मदमस्त होकर आते शराबियों को भी पकड़ा जाता है. कई दर्जन बाइक, कई चार चक्का जो शराब लाने के उपयोग में जब्त किये गये. थाना में लगा हुआ है. पुलिस की प्राथमिकता में शुमार इस कार्रवाईयों से न तो शराब पीने वालों पर और न ही शराब बनाने वाले, शराब तस्करों में खौफ पैदा हुआ है.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home