Friday, 29 December 2017

इसलिए इस बांग्लादेशी क्रिकेटर ने की प्रशंसक की धुनाई...मिलेगी सजा?

इसलिए इस बांग्लादेशी क्रिकेटर ने की प्रशंसक की धुनाई...मिलेगी सजा?
नई दिल्ली: बांग्लादेश के बल्लेबाज सब्बीर रहमान पर प्रथम श्रेणी मैच के  दौरान प्रशंसक को मारने का आरोप लगा है. इस संबंध में उन्हें सजा मिल सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रकरण पिछले सप्ताह राजशाही डिविजनल नेशनल क्रिकेट लीग के मैच के दूसरे दिन हुआ. बता दें कि मध्यक्रम के बल्लेबाज मोहम्मद सब्बीर रहमान ने बांग्लादेश के लिए 10 टेस्ट, 46 वनडे और 33 टी-20 मैच खेले हैं. 

माना जा रहा है कि इस घटना को होते हुए सबसे पहले रिजर्व अंपायर ने देखा, जिसने इसकी शिकायत मैच रैफरी से की. रैफरी ने फिर बांग्लादेश क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष अकरम खान से इसकी शिकायत की. अकरम ने इसे बोर्ड की अनुशासन समिति को सौंप दिया है. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home