यूपी में 33 IAS अफसरों का तबादला, 8 जिलों के DM बदले, जानिए... किसकी हुई कहां तैनाती

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. जारी की गयी इस तबादला सूची में शासन ने 8 जिलों के डीएम भी बदल दिये हैं. इसमें विजय किरन आनंद को कुंभ मेला अधिकारी बनाया गया है. पुल्कित खरे को हरदोई का डीएम बनाया गया है, जबकि हरदोई की डीएम शुभ्रा सक्सेना को विशेष सचिव ऊर्जा के पद पर भेजा गया है.
वहीं, प्रकाश बिंदु को डीएम मऊ, रविंदर कुमार को डीएम कन्नौज, श्रीकांत मिश्रा को डीएम औरैया बनाया गया है. शकुंतला गौतम में डीएम अमेठी का चार्ज दिया गया है जबकि यहां तैनात रहे डीएम योगेश कुमार को अपर आयुक्त मनरेगा बनाया गया है. विशेष सचिव रहे अमृत त्रिपाठी को डीएम शाहजहांपुर और अरविंद मल्लपा बंगारी को डीएम जौनपुरा का चार्ज दिया गया है. सर्वज्ञ राम मिश्रा डीएम मथुरा बनाये गये हैं और ऋषिरेंद्र कुमार को बागपत डीएम की जिम्मेदारी दी गयी है.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home