Tuesday, 26 December 2017

दोबारा गुजरात की कुर्सी पर बैठने वाले विजय रूपाणी के सामने ये होंगी 5 चुनौतियां

दोबारा गुजरात की कुर्सी पर बैठने वाले विजय रूपाणी के सामने ये होंगी 5 चुनौतियां
अहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी गुजरात में किसी तरह एक बार फिर से सत्ता बचाने में कामयाब हो गई और छठी बार अपनी सरकार बना ली. विजय रूपाणी भले ही दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं, मगर गुजरात चुनाव के नतीजों ने बीजेपी को सबक दे दी है कि अगर समय रहते नहीं चेते तो कांग्रेस का पलड़ा कभी भी भारी हो सकता है. चुनाव में बीजेपी 150 का मिशन लेकर चल रही थी, मगर नतीजे आने के बाद महज 99 सीटों पर सिमट जाना बीजेपी के लिए एक बड़ा धक्का था. यही वजह है कि नतीजे के पूर्व ही सीएम कैंडिडेट की घोषणा करने के बावजूद बीजेपी को विजय रूपाणी के नाम पर दोबारा माथा-पच्ची करने की जरूरत पड़ गई. गुजरात में जीत हासिल करने के कुछ दिनों तक मुख्यमंत्री के नाम को लेकर प्रदेश नेताओं से लेकर हाई कमान तक उहापोह की स्थिति बनी रही. इससे साफ प्रतीत होता है कि विजय रूपाणी को दोबारा सत्ता सौंपने से पहले बीजेपी ने पूरी तरह से अपने नफे-नुकसान का आंकलन किया होगा. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home