Tuesday, 26 December 2017

बिहार : घाटी में बर्फबारी, सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार, जानें अगले 3-4 दिनों तक कैसा रहेगा पटना का तामपान

बिहार : घाटी में बर्फबारी, सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार, जानें अगले 3-4 दिनों तक कैसा रहेगा पटना का तामपान
पटना : घाटी में हुई बर्फबारी ने एक बार फिर से वेस्ट जोन को ठंडा कर दिया है और सोमवार को बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा. दोपहर में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा से कनकनी बढ़ गयी. सुबह में हल्का कोहरा के बाद दिन भर अच्छी धूप रही. बर्फबारी के कारण पटना का न्यूनतम पारा 8.7 व गया का न्यूनतम पारा 7.1 डिग्री तक पहुंच गया है.
 
देखा जाये, तो पटना व गया इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक यूपी में कोहरा रहेगा. इस कारण से बिहार तक हल्की नमी पहुंच गयी है. इस कारण अगले तीन-चार दिनों तक पटना के तामपान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. सोमवार को धूप के बावजूद कनकनी रही.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home