Tuesday, 26 December 2017

मुख्यमंत्री ने मीठापुर-चिरैयाटांड़‍ फ्लाई ओवर को जोड़नेवाले नवनिर्मित स्टेशन रोड फ्लाईओवर को किया जनता को समर्पित

मुख्यमंत्री ने मीठापुर-चिरैयाटांड़‍ फ्लाई ओवर को जोड़नेवाले नवनिर्मित स्टेशन रोड फ्लाईओवर को किया जनता को समर्पित
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मीठापुर फ्लाई ओवर एवं चिरैयाटांड़ फ्लाई ओवर के बीच नवनिर्मित स्टेशन रोड फ्लाई ओवर का उद्घाटन फीता काट कर किया. शिलापट्ट अनावरण कर जनता को यह फ्लाई ओवर समर्पित किया गया. इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ्लाई ओवर के निर्माण होने से पटना जंक्शन के आसपास लगनेवाले जाम से छुटकारा मिलेगा. साथ ही कहा कि स्टेशन के उत्तर इस फ्लाई ओवर का निर्माण हो गया है. अब स्टेशन के दक्षिण तरफ भी निर्माण का निर्णय किया गया है और वह तेजी से पूरा होगा. पटना मेट्रो के लिए भी हम लोग प्रयासरत हैं. पॉलिसी में बदलाव हुआ है. इसलिए केंद्र सरकार को दोबारा प्रस्ताव भेजा जायेगा. बिहटा में एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है. टर्मिनल बिल्डिंग के लिए राज्य सरकार ने अपनी तरफ से जमीन मुहैया करायी है. पटना से बिहटा एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी सुगम बनाये रखने के लिए लंबे फ्लाई ओवर के निर्माण पर भी विचार चल रहा है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home