Tuesday, 26 December 2017

पूर्ण शराबबंदी की बात हो रही बेमानी, खुलेआम है उपलब्ध

Image result for alcoholकटिहार : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए तकरीबन एक वर्ष आठ माह होने को हैं, लेकिन कटिहार जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी आसानी से देसी, विदेसी सहित चुलाई शराब उपलब्ध हो रही है. राज्य सरकार के निर्देश पर उत्पाद विभाग, जिला पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है, लेकिन जिले में शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने में कटिहार पुलिस व उत्पाद विभाग विफल साबित हो रही है. इधर तस्कर शराब को बिहार में बेचने के लिए कई ऐसे ब्रांड भी बाजार में उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे पुलिस व उत्पाद विभाग को शराब कारोबारी सहित शराबियों को पकड़ने में भी काफी मश्क्कत करनी पड़ रही है.
 
सनद हो कि बिहार को मद्य निषेध राज्य घोषित किया गया है. इसके साथ ही बाहर के राज्यों से शराब पीकर आने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. यहां तक कि अगर आप असम में शराब लेकर सफर कर रहे है और आपको यूपी जाना हो तो अगर इस दरम्यान बिहार के रेलवे स्टेशन पर चेंकिंग के क्रम में आपकी शराब पकड़ा जाता है तो आपको निश्चित जेल होगी. इतनी सख्ती के बाद भी यहां शराब उपलब्ध हो रही है.  स्थिति यह है कि जिले में पूर्ण शराबबंदी की बात कहना बेमानी होगी. सूबे में सरकार भले ही शराब पर पूर्णत: बैन लगाने की बात कहती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कुछ अलग ही है.
 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home