Tuesday, 26 December 2017

पाकिस्तान के मीडिया व शासन ने कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया : विदेश मंत्रालय



पाकिस्तान के मीडिया व शासन ने कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया : विदेश मंत्रालय
नयी दिल्‍ली : पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिककुलभूषण जाधव के परिजनों की आज सुषमा स्वराज के साथ व विदेश मंत्रालय में हुई बैठक के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मीडिया में इस संबंध में बयान दिया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि कुलभूषण जाधव के परिजनों को पाकिस्तानी मीडिया व वहां के शासन द्वारा प्रताड़ित किया गया. उन्होंने कहा कि जाधव की पत्नी से उनका मंगल सूत्र तक उतारने को कहा गया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने गलत ढंग से मीटिंग आयोजित किया. जाधव की पत्नी एवं मां की चूड़ी-बिंदी जैसी चीजें भी पाकिस्तान सरकार ने उतरवा लिये.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home