Monday, 25 December 2017

मधेपुर के चार नर्सिंग होम के निरीक्षण में मिली गड़बड़ी

Image result for nursing home bihar 
मधेपुर : एसडीओ विमल कुमार मंडल व अनुमंडलीय अस्पताल झंझारपुर के उपाधीक्षक डाॅ केकेपी महथा ने संयुक्त रूप से शनिवार की शाम मधेपुर बाजार क्षेत्र में चल रहे चार निजी नर्सिंग होम का निरीक्षण किया़. निरीक्षण में सभी नर्सिंग होम में कई प्रकार की कमियां उजागर हुई. सभी नर्सिंग होम में सिजेरियन महिला मरीज पायी गयी़ पर किसी भी नर्सिंग होम पर शल्य चिकित्सक तो दूर एक भी एमबीबीएस चिकित्सक व एएनएम नहीं पाये गये़. जबकि संघत चौक के आस्था हेल्थ केयर पर सिजेरियन महिला मरीज रहने के बावजूद ना तो संचालक और ना ही कोई कर्मी मौजूद थे़. वे लोग पहले संघत चौक पर चल रहे श्यामा क्लिनिक सह नर्सिंग होम पर पहुंचे़.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home