हत्या के बीत गये डेढ़ वर्ष, नहीं हो सका रहस्य का खुलासा अदिति प्रकरण
पूर्णिया : अदिति राज हत्याकांड के 16 माह बीत जाने के बाद भी हत्यारे को पकड़ने में पुलिस विफल रही है. माउंट जियोन स्कूल की पहली कक्षा की छात्रा अदिति राज की रहस्यमय मौत 29 जुलाई 2016 को स्कूल परिसर में लंच के दौरान हुई थी. छात्रा की मौत को लेकर उच्चस्तरीय जांच शुरू की गयी. पुलिसिया अनुसंधान में घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर पूछताछ का केंद्र स्कूल तक ही सीमित रहा था. लेकिन घटना के चार माह बाद फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री द्वारा जारी अदिति की बेसरा रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि उसकी मौत नहीं, बल्कि हत्या हुई थी. बेसरा रिपोर्ट में अदिति की मौत की वजह जहर बताया गया था.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home